विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ के दो करोड मतदाता चुनेंगे अपने-अपने विधायक

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। जिलों में हर महीने मतदाताओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले वर्ष 2023 में कुल मतदाताओं की संख्या में 9 लाख 49 हजार 866 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें महिलाएं, पुरुषों से आगे निकली चुकी है।विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण के आंकड़ों के बाद छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 1.95 करोड़ से पार कर चुकी है।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मतदाता जागरूकता के साथ-साथ स्कूल, कालेज सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभियान के असर की वजह से मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले जनवरी महीने में मतदाता पुनरीक्षण के आंकड़े जारी किए गए थे। जनवरी में यह आंकड़े 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार थी।जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की कुल जनसंख्या का 96.88 फीसदी है। 18 से 19 वर्ष की आयु में जनसंख्या 5.12 लाख हैं, जिसमें से 3.15 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत है। प्रदेश में 20 से 29 वर्ष आयु के युवाओं की संख्या 49 लाख के करीब हैं, जिनमें से लगभग 43 लाख मतदाता पंजीकृत है। अधिकारियों के मुकाबले 2018 के मुकाबले 2023 में कुल 3.53 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

 नए जिलों का गठन

2018 के बाद छत्तीसगढ़ में कई नए जिलों का गठन हुआ, जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़, मानपुर-मोहला,सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व खैरागढ़, छुईखदान-गंडई शामिल हैं। नए जिलों से भी राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकता है।छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। युवा मतदाताओं के साथ ही नए मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन कार्यालय का प्रदेशभर में अभियान जारी है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा