विधानसभा चुनाव; पुलिस ने पकडी 1080 चादर से भरी पिकअप

बिलासपुर, विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सभी मार्गो में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चंद्र नागर अपने स्टाफ के साथ मंगलवार को सुबह वाहन की जांच कर रहे थे, तभी थाना बांगो बैरियर के सामने गणेश कुमार गुप्ता 25 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा थाना गढहनी, जिला भोजपुर बिहार, हाल मुकाम सिंधी कालोनी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर- चांपा के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04-एमएमस 8876 को रोका। जांच के दौरान उसके पास से 1080 कटपीश एवं 12 बाई सात के 1080 चादर कुल कीमत 1,72,800 रुपये को वाहन में परिवहन करते बरामद किया। पूछताछ में गणेश वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने सभी चादर को धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जब्त किया।

44 लाख रूपये का पटाखा जब्त

दादरखुर्द क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति से 44 लाख रूपये का पटाखा जब्त किया। मानिकपुर चौकी पुलिस अंतर्गत दादर खुर्द इलाके में छिपाकर अवैध रूप से पटाखा रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जांच की। इस दौरान दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रिहायशी इलाके में अमृत लाल गुप्ता स्वयं व अपने साथियों का पटाखा को अवैध भंडारण करके रखा था, जिसे पुलिस ने तीन स्थान से जब्त किया।

बाइक सवार युवक से मिला नौ लाख नकद

दीपका रोड प्रगतिनगर में मोबाइल चेकपोस्ट लगा कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान बाइक क्रमांक सीजी 12 बीजी 8290 में एक व्यक्ति पहुंचा, तब पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ किया। युवक ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह 43 वर्ष निवासी तालिबपुर थाना बैरिया ज़िला बलिया उत्तर प्रदेश हाल मुक़ाम दीपका का रहने वाला बताया। जांच के दौरान उसकी बाइक से नौ लाख नकद रक़म मिली। उसके संबंध में राकेश वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जब्त कर धारा 102 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती