विहिप के छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी-ब्लास्ट; बिरनपुर में भीड़ ने मकान जलाया, अरुण साव गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ के बेमेतरा जिले में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद किया गया। साजा से बिरनपुर पहुंचने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन इससे पहले वे अरेस्ट हो गए।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ‘बिरनपुर की घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। हत्या करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन बीजेपी लॉ एन्ड आर्डर की स्थिति बिगाड़ने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में हमेशा से शांति का माहौल रहा है।’

बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। तोड़फोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे। इसी समय ब्लास्ट हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं आई है।

आज इस बंद का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने किया है। कवर्धा-बेमेतरा के पास विहिप और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। जयस्तंभ चौक पर चक्का जाम खत्म हो गया है। भाटागांव में कुछ बसों पर पत्थर फेंका गया है। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।

मकान में आगजनी, फिर धमाका

बिरनपुर में जिस युवक की हत्या हुई थी वहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद घर में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

रायपुर में स्कूल पहुंचने के बाद कई स्कूलों में छुट्टी देकर बच्चों और स्टाफ को घर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सुबह 5 बजे से प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकले हैं। इस मामले में साहू समाज भी समर्थन कर रहा है। क्योंकि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया, वह साहू समाज से था।

प्रदेश बंद भाजपा की घटिया हरकत

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, BJP और RSS ने बंद का आह्वान किया है। छोटे व्यापारियों से लूटपाट और उनके सामानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वे भी हिन्दू हैं। आखिर ये साबित क्या करना चाहते हैं। घटना पर राजनीति करके BJP निम्न स्तरीय हरकत कर रही है। इससे पहले भी उन्होंने यही किया था। छत्तीसगढ़ की जनता इन्हें पहले भी जवाब दे चुकी है और आगे भी जवाब देगी।

  • Related Posts

     ACCIDENT; बेचारे अभिभावक क्या करे?……….

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से  सात किलोमीटर दूर सीरीखेड़ी गांव में  गत बीती रात एक कार दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। समाचार पत्र के अनुसार कार क्रमांक…

    SNAKE; लापरवाही पड़ी भारी , रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…

    रायपुर,  जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व