वेतन विसंगति, प्रमोशन,भुइयां ऐप से जुड़ी मांगों को लेकर बेमुद्दत हडताल के पहले प्रदेश भर के पटवारियों ने किया धरना प्रदर्शन;तहसीलदार भी छुट्टी पर

रायपुर, वेतन विसंगति, प्रमोशन,भुइयां ऐप से जुड़ी मांगों को लेकर आज नई राजधानी के तूता धरना स्थल में प्रदेशभर के पटवारी सांकेतिक धरना प्रदर्शन किये। इस प्रदर्शन में सभी जिलों से आए पटवारी शामिल हुए। जिसके चलते प्रदेश भर में राजस्व और जमीन संबंधी काम प्रभावित होने का दावा किय गया है । इनकी मुख्य मांग है कि नौकरी में वेतन विसंगति दूर किया जाए इसके अलावा राजस्व निरीक्षक पद में योग्यता अनुरूप प्रमोशन किया जाए।

प्रदेश में इन पटवारियों के अलावा कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के तहसीलदार और नायब तहसीलदार रैंक के अधिकारियों ने भी आज सार्वजनिक छुट्टी पर रहने की घोषणा की है। इन अधिकारी वर्ग ने भी अपनी कई मांगों को लेकर 1 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की घोषणा की है। जिसके पूर्व ये सांकेतिक विरोध के चलते आज छुट्टी पर चले गए हैं।

प्रमुख मांगे

प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने मांगों को लेकर बताया कि वरिष्ठता के आधार पर पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रमोशन किया जाए,विभागीय जांच के बिना किसी भी पटवारी पर एफआईआर दर्ज न हो, महंगाई और स्टेश्नरी के लिए कुल हर महीने भत्ते के तौर पर दिए जाएं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों को भी नक्सल भत्ता दिया जाए।

मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो,अतिरिक्त हलके के प्रभार के लिए पटवारियों को अतिरिक्त राशि भत्ते के रूप में दिया जाए और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। तो वहीं छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने भी अपनी 13 सूत्रीय मांगे शासन से रखी है। जिसमें प्रमुख रूप से वेतन विसंगति, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा,तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन, संसाधनों की पूर्ति जैसे कई अन्य मांगों को बतलाया है। जिसे संघ ने सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए निवेदन किया है। इसके लिए ये सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो 1 मई मजदूर दिवस के दिन हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

  • Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा