शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को;श्रम विभाग की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

रायपुर,  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं एवं कार्यालय श्रमायुक्त के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है। सहायक प्रबंधक (उपार्जन, निर्माण, प्रक्रिया) भर्ती परीक्षा 2023 तथा सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती परीक्षा के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। 5 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। 11 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। इसके लिए 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। इसकी परीक्षा 17 जून को होगी।

सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक किये जाएंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को

बता दें छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को आयोजित करेगा। 30 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया छह मई से 23 मई तक आनलाइन चलेगी। जबकि 24 से 26 मई तक त्रुटि सुधार होगा। दो जून को प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट में अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में शिक्षक भर्ती परीक्षा व दोपहर की पाली में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा आब्जेक्टिव टाइप की होगी। जिसमें एक प्रश्न के चार विकल्प दिए हुए होंगे। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग होगी। आवेदन निश्शुल्क है।

  • Related Posts

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    SUSPEND; प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई

    महासमुंद,  सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व