CRIME;बांग्लादेश हिंसा के बीच रायपुर अलर्ट…! तड़के 4 बजे से छापेमारी,100 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

रायपुर, बांग्लादेश में जारी हिंसा के मद्देनजर छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत सरप्राइज चेकिंग अभियान शुरू किया, जिसमें 1,000 से अधिक बाहरी लोगों की तस्दीकी की गई और 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

अभियान में एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में सुबह 4 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान अधिकांश संदिग्ध ऑटो चालक और मजदूरी करने वाले पाए गए और उन्हें पुलिस लाइन में लाया गया।

अधूरे दस्तावेज, मोबाइल तकनीकी जांच जारी

जांच में पता चला कि कई लोगों के दस्तावेज अधूरे थे और उनके मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों का पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से जुड़े होने का शक जताया गया है। पुलिस ने कहा कि यह कदम राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित घुसपैठियों की पहचान के उद्देश्य से उठाया गया है।

  • Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर