CGSSB; वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी करा है.

कर्मचारी चयन मंडल ने आदेश में नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है. गौरतलब है कि, अभी तक परीक्षा को रद्द करने का साफ कारण सामने नहीं आया है पर, माना जा रहा है कि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की ओर से भेजे गए पत्र के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है.

1484 पदों पर होनी है भर्ती

बता दें, छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1,484 पदों पर भर्ती की जाएगी. शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पार करके 12,762 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बैठना होगा. जिसे कैल्कुलेट करने पर सामने आता है कि, 1 पद पर 11 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा.वहीं, छत्तीसगढ़ में वनरक्षक के 1484 पदों की भर्ती लंबे समय से रुकी हुई थी, जिससे उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ रही थी. लिखित परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर में वन मंत्री के बंगले तक पहुंचे थे. उन्होंने सरकार से परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की थी.

सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर की भी हो चुकी है स्थगित

बता दें, इससे पहले सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर की भी 2 से 4 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. साथ ही, CGPSC में अध्यक्ष पद खाली होने से परीक्षाओं और साक्षात्कारों में देरी हुई है जिसे लेकर हाईकोर्ट ने विभाग पर सख्ती भी दिखाई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; एनएमडीसी ने जंगल किया बर्बाद, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़, जीएम एचआर सुधांशु वर्मा निलंबित

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तरा अंचल के दंतेवाडा जिले में खनन का काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के…

    TRANSFER; पीएचई विभाग में 43 अफसरों के तबादले, कई इंजीनियर इधर से उधर हुए

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..