संजू सैमसन और हेटमायर की ताबडतोड बल्लेबाजी से राजस्थान की गुजरात पर पहली जीत

अहमदाबाद, कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पर पहली जीत दर्ज की है। टीम ने यह अति रोमांचक मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया। यह राजस्थान की मौजूदा सीजन की चौथी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। उसके नाम 8 अंक हैं, जबकि गुजरात के खाते में 6 अंक हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 178 रन के टारगेट को राजस्थान के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया। इससे पहले, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। हेटमायर ने टीम को छक्के के साथ जिताया। उन्होंने कुल 5 छक्के जमाए।

आखिरी 9 ओवर में बने 117 रन
178 के जवाब में राजस्थान की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पावरप्ले में महज 26 रन बनाने में यशस्वी जायसवाल (1 रन) और जोस बटलर (0 रन) के विकेट गंवा दिए थे। 11 ओवर के बाद स्कोरबार्ड में टीम के 62 रन ही थे और चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में संजू सैमसन और शिमोरन हेटमायर ने मैच जिताऊ पारियां खेलीं। संजू ने 32 बॉल पर 60 और हेटमायर ने 26 बॉल पर 56 रन का योगदान दिया।

गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट लिए। इससे पहले, गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने 34 बॉल पर 45, मिलर ने 30 बॉल पर 46 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 28, अभिनव मनोहर ने 13 बॉल पर 27 और साई सुदर्शन ने 19 बॉल पर 20 रन बनाए। संदीप शर्मा को दो विकेट मिले। 

मैच के टर्निंग पॉइंट

  • संजू सैमसन के रशिद को 3 छक्के संजू सेमसन ने रशिद खान के ओवर 3 लगातार छक्के लगाए और चेज का मोमेंटम सेट किया। 13वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी बॉल पर यह शॉट लगे। इस ओवर से पहले रन रेट 14 का था जो बाद में 13 का हो गया।
  • अलजारी जोसेफ का ओवर 16वें ओवर से पहले 12.8 के रन रेट की जरूरत थी। जोसेफ के ओवर में हेटमायर और जुरेल ने मिल कर 20 रन जोड़े और आस्किंग रनरेट 11 का कर दिया।
  • पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी राजस्थान ने पहली पारी में गुजरात के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। टीम ने पॉवरप्ले में ही दो विकेट चटक लिए। इससे गुजरात शुरुआत में ही दबाव में आ गया। गुजरात ने बनाए 177 रन, फिफ्टी चूके मिलर और गिल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। टाइटंस के लिए पहले तो ओपनर शुभमन गिल ने 34 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। आखिरी में डेविड मिलर ने 30 बॉल पर 46 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 20 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने दो, युजवेंद्र चहल, एडम जंपा और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए। गुजरात से एक भी फिफ्टी नहीं आई टाइटंस के लिए डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 46, जबकि शुभमन गिल ने 45, साई सुदर्शन ने 20, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 28 और अभिनव मनोहर ने 27 रन बनाए। राहुल तेवतिया एक रन बनाकर नॉटआउट रहे और राशिद खान एक रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।
  • Related Posts

    IND vs AFG, भारत का धमाकेदार क्लीन स्वीप, अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से दी करारी शिकस्त

    नईदिल्ली, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का शानदार अंदाज में समापन किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय…

    GAME; हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता-मधु का दमदार प्रदर्शन, भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका

    *बहतराई खेल अकादमी में दोनों खिलाड़ी ले रहीं प्रशिक्षण रायपुर, चीन के मोकी शहर में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार ने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व