सर्वर की समस्या से जूझ रहे है पंजीयक कार्यालय में आने वाले लोग, रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित, देर रात तक बैठना पढ़ रहा है दफ्तर में

रायपुर, पूरे प्रदेश में पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगो को महीनो से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सर्वर डाउन होने के कारण एक रजिस्ट्री कार्य को पूरा होने में आधा घंटा से भी अधिक समय लग रहा है। सर्वर ठीक रहने से महज 10 मिनट में रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो जाता था। बता दे कि राज्य सरकार ने मार्च माह को देखते हुए सरकारी छुट्टी के दिन भी पंजीयक कार्यालय को खुला रखने का आदेश जारी किया है। लेकिन सर्वर की बार बार समस्या होने के कारण बहुत परेशानी होने लगी है। 

वित्तीय वर्ष का अंतिम माह मार्च होने के कारण पंजीयक कार्यालय में जमीन की खरीदी बिक्री का कार्य बढ़ जाता है।  उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों काफी भीड़ होने लगी है।  पूरे छत्तीसगढ़ से भी या खबर मिल रही है कि सर्वर की समस्या होने के कारण पूरे राज्य में जमीन रजिस्ट्री का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है । इससे न केवल रजिस्ट्री कराने आए लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि रजिस्ट्री कार्यालय में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

यही नहीं इससे राज्य सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो सकता है। गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने मार्च माह को देखते हुए इस माह में छुट्टियां जो भी थी उसे रद्द करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय को खोलने के निर्देश जारी किए हैं।  लेकिन सर्वर डाउन होने की समस्या के कारण इन छुट्टियों के दिन में भी कम ही रजिस्ट्री हो पा रही है।

  मिली जानकारी के मुताबिक पहले सरवर ठीक रहता था तो एक रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराने में 5 से 10 मिनट का समय लगता था। लेकिन अब सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्री का कार्य आधे घंटे से 45 मिनट तक में पूरा हो रहा है। इससे बेवजह समय खराब हो रहे हैं। वही बार-बार सरवर की समस्या से रजिस्ट्री कार्यालय में काम करने वाले भी अब मानसिक रूप से भी काफी परेशान होने लगे हैं ।  रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भी काफी देर तक खड़े-खड़े वहीं पर अपने बारी आने का भी इंतजार करना पड़ रहा है।

ReplyForward
  • Related Posts

    POLITICS; उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

    0 वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण, कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के…

    TENDU LEAVES; बस्तर में तेन्दूपता की छिटपुट तोडाई शुरु, 50 से ज्यादा गांवों में पहली बार हो रहा है हरा सोना का संग्रहण

    नारायण भोई रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अप्रैल 2026 के मध्य से तेंदूपत्ता की तोड़ाई (संग्रहण) शुरू हो गई है। आदिवासी ग्रामीण जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ रहे हैं और…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……