सात ठिकानों पर चल रही आयकर जांच; स्टील कारोबारियों से मिला 14 करोड़ का अतिरिक्त स्टाक

रायपुर, आयकर विभाग ने स्टील, कोल कारोबारी समूहों के पास से 14 करोड़ का अतिरिक्त स्टाक मिला है। इस स्टाक के संबंध में फर्म के डायरेक्टरों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टील कारोबारी पर चल रही आयकर की यह जांच रायपुर में दो ठिकानों पर चल रही है और बाकी क्षेत्रों में समाप्त हो गई है।

वहीं दूसरी ओर मार्कफेड एमडी के एक ठिकानों व कुरुद, धमतरी, रायगढ़ व दुर्ग के राइस मिलरों के ठिकानों पर जांच जारी है। इस प्रकार अब आयकर की यह जाचं प्रदेश में केवल सात ठिकानों पर चल रही है। मालूम हो कि मंगलवार 18 जुलाई से आयकर की 150 सदस्यीय टीम द्वारा प्रदेश के स्टील, कोल, रेलवे ठेकेदार सहित राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के ठिकानों पर दबिश दी गई।

2.50 करोड़ नगद व 1.75 करोड़ की ज्वेलरी हो चुकी है जब्त

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग द्वारा इन कारोबारी समूहों के साथ ही राइस मिलरों के पास से 2.50 करोड़ नगदी व 1.75 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की जा चुकी है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने बड़ी मात्रा में कच्ची रसीदें व कच्चे में लेनदेन मिला है। इस संबंध में कारोबारी समूहों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मार्कफेड के एमडी व राइस मिलरों पर भी आयकर का शिकंजा और कसता जा रहा है।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर