सूडान से भारतीयों को लेकर निकला नेवी शिप सुमेधा से 278 नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा रहा

खार्तूम, अमेरिका और सऊदी अरब की कोशिशों से अगले 72 घंटे तक सूडान में सिविल वॉर थमा रहेगा। दूसरी तरफ, 4 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो चुका है।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- पहले बैच में 278 भारतीयों को देश वापस लाया जा रहा है। इसके लिए नेवी का जहाज INS सुमेधा सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह रवाना हो गया है। वहां से इन नागरिकों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। सूडान में पैरामिलिट्री फोर्स (RSF) और सेना के बीच 10 दिन से जंग जारी है। दोनों सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं। जंग में 416 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए भारत समेत कई देश वहां से अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं।

दो दिन तक हुई बातचीत का नतीजा है सीजफायर
ये सीजफायर लगातार 2 दिनों तक हुई बातचीत का नतीजा है। इन 72 घंटों में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जाएगी। वहीं, बाकी देश अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। UN के मुताबिक इस लड़ाई में अब तक 427 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3700 लोग घायल हैं।

सूडान से लोगों को निकालने भारत ने शुरू किया कावेरी मिशन
सूडान में करीब 4 हजार भारतीय भी फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

जयशंकर ने कहा था- सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। करीब 500 नागरिकों को पोर्ट सूडान लाया जा चुका है। इनके अलावा कुछ और नागरिक वहां पहुंचने वाले हैं। हमने इसे ऑपरेशन कावेरी नाम दिया है। हमारे शिप और एयरक्राफ्ट भारतीयों को वापस लाने के लिए रेडी हैं। अपने नागरिकों की मदद के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

इसी बीच कई देश सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने डिप्लोमैट्स को रेस्क्यू कर लिया है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र