सूरत कोर्ट में राहुल गांधी करेंगे अपील; मानहानि केस में मिली है दो साल की सजा

नई दिल्ली, एजेंसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी के कल गुजरात के सूरत जाने की संभावना है। यहां वह मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सत्र अदालत में अपील कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल ही में मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बता दें कि 2019 में राहुल गांधी ने अपने लोकसभा अभियान के दौरान एक भाषण दिया था, जिसके लिए उन्हें सूरत की अदालत में दोषी ठहराया गया था।

कांग्रेस ने BJP को घेरने की बनाई रणनीति

इससे पहले ये भी बात सामने आई थी कि कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद एक महीने के लंबे आंदोलन की योजना बनाई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने के लिए प्रमुख मुद्दों में से एक होगी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सरकार पर सवाल

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा था एक कानूनी टीम उस मामले पर काम कर रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। खरगे ने कहा था कि पार्टी राजनीतिक और कानूनी रूप से मामले का सामना करने के लिए तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल की अयोग्यता को प्रतिशोध करार दिया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर