स्कूल से नदारद और सैलरी नहीं मिलने पर मंत्री से सीधे पत्राचार के मामले में दो प्रचार्य निलंबित

रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने दो अलग-अलग मामले में दो प्राचार्यों को निलंबित कर दिया है। शिक्षकों को सैलरी मिलने में दिक्कत हुई तो उन्होंने सीधे स्कूल शिक्षा व आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम से पत्राचार करके शिकायत की।

मामले में विभाग ने संस्थान के प्राचार्य पर कार्रवाई की है। पहला मामला आदर्श अनुसूचित जाति कन्या आश्रम रायपुर का है। यहां पदस्थ शिक्षिका पुष्पलता साहू और सलोनी ठाकुर ने सैलरी की समस्या के मामले में चैनल से प्राचार्य होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी,संयुक्त संचालक कार्यालय या फिर संचालक व सचिव को पत्राचार नहीं करते हुए सीधे मंत्री को ही पत्राचार कर दिया ।इस मामले में संस्थान की प्राचार्य सरोज वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।

बिना जानकारी दिए स्कूल से प्राचार्य नदारद

दूसरे मामले में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जोरा रायपुर की प्राचार्य डा.राज ढिमोले को कई दिनों से स्कूल से नदारद रहने के कारण निलंबित किया गया है। अनुपस्थित रहने के बाद भी एक साथ हस्ताक्षर करने, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल में गंदा काम ,बच्चों को समय से पहले छुट्टी कर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

    0 जेन जी आंदोलन का असर,जनसुनवाई में खुली पोल छिंदवाड़ा, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है…

    RAPE; नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार, विवाहित बताकर कराया प्रसव, बुआ समेत 6 अरेस्ट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार