स्कॉटलैंड बाहर; नीदरलैंड वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई; 278 का टारगेट 42.5 ओवर में चेज किया

बुलवायो, नीदरलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम के ऑलराउंडर बास डी लीड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 5 विकेट लिए, फिर दूसरी पारी में सेंचुरी लगाते हुए टीम को 278 रन का टारगेट 42.5 ओवर में ही चेज करा दिया। नीदरलैंड को क्वालिफाई करने के लिए मुकाबला 44 ओवर में जीतना था।

नीदरलैंड ने क्वालिफायर के सुपर-6 स्टेज में स्कॉटलैंड को हराया। अब नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच 9 जुलाई क्वालिफायर स्टेज का फाइनल मैच खेला जाएगा। श्रीलंका भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

44 ओवर में चेज करना था टारगेट
बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच क्वालिफायर के सुपर-6 स्टेज का अहम मुकाबला खेला गया। स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 277 रन बनाए। टीम से ब्रेंडन मैकमुलेन ने सेंचुरी लगाई। नीदरलैंड को क्वालिफाई करने के लिए 44 ओवर में टारगेट हासिल करना था। अगर नीदरलैंड 44 ओवर के बाद जीत हासिल करती तो स्कॉटलैंड बेहतर रन रेट के कारण क्वालिफाई कर जाती।

278 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर्स ने 65 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन 72 रन तक दोनों ओपनर्स आउट हो गए। नंबर-3 पर उतरे वेसली बारेसी भी 11 रन ही बना सके।

लीड ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
नीदरलैंड से पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले बास डी लीड दूसरी पारी में नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे। उनके सामने बैटर्स लगातार विकेट गंवा रहे थे, लेकिन लीड ने एक एंड संभाले रखा। एक समय टीम को क्वालिफाई करने के लिए 13 ओवर में 115 रन की जरूरत थी। यहां से लीड ने बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए।

लीड ने पहले कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। फिर साकिब जुल्फिकार के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लीड 92 गेंद पर 123 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने से 2 रन पहले वह आउट हो गए। उनके बाद उतरे लोगन वान बीक ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लिया और टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।

बास डी लीड के पिता ले चुके हैं सचिन-द्रविड़ के विकेट
वनडे वर्ल्ड कप 3 महीने बाद 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होगा। फॉर्म को देखते हुए बास डी लीड भी टूर्नामेंट में नीदरलैंड टीम का हिस्सा होंगे। वह अपने परिवार से वर्ल्ड कप खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। उनके पिता भी 1996, 2003 और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

2003 के वर्ल्ड कप में तो उनके पिता ने भारत के खिलाफ 4 विकेट लिए थे, इनमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के विकेट भी शामिल हैं। हालांकि टीम को जीत नहीं मिली थी।

12 साल बाद वर्ल्ड कप खेलेगी नीदरलैंड्स टीम
नीदरलैंड्स टीम ने 2011 में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप खेला था। टीम 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में क्वालिफाई नहीं कर सकी और अब 12 साल बाद टीम फिर से वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। टीम पांचवीं बार वर्ल्ड कप में उतरेगी। अब तक वर्ल्ड कप में टीम ने 20 मैच खेले, लेकिन 18 में उन्हें हार मिली। टीम 2 ही मुकाबले जीत सकी।

वर्ल्ड कप में पहुंच चुकीं टीमें…

1. न्यूजीलैंड 2. इंग्लैंड 3. भारत 4. ऑस्ट्रेलिया 5. पाकिस्तान 6. साउथ अफ्रीका 7. बांग्लादेश 8. अफगानिस्तान 9. श्रीलंका 10. नीदरलैंड​​​

  • Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार