अकलतरा में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे; हावड़ा-मुंबई मार्ग बाधित

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर तीन बजे मिडिल लाइन में बिलासपुर से कोरबा जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे एक के बाद पटरी से उतर गए। घटना के बाद अप और डाउन लाइन बाधित हो चुका है। इसके कारण अब हावड़ा-मुबई की ट्रेनें प्रभावित होंगी। घटना के बाद आसपास हडकंप मच गया। डिरेल की खबर जैसे ही रेल अधिकारियों को मिली मौके पर पहुंचे। 11 डिब्बे पटरी के दोनों ओर गिर गए जबकि शेष डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गए।

इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे द्वारा अब इस मार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और रि शेड्यूल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर एक एमटी रैक मालगाड़ी तेजी से पटरी पर दौड़ रही थी।

अकलतरा फाटक से लगभग 30 मीटर आगे निकलते ही मालगाड़ी के डिब्बे धड़ाधड़ गिरते चले गए। अच्छा हुआ कि इस दौरान हावड़ा-मुबई की ओर से कोई भी ट्रेन अप एवं डाउन लाइन पर नहीं था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना होती। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। रेल अधिकारी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचने लगे हैं।

घटना की होगी जांच

मौके पर उपस्थित रेल अधिकारियों की मानें तो घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ट्रेन की गति और पटरी की स्थिति को लेकर परीक्षण जारी है। वर्तमान में पहला काम एमटी रैक को जल्द से जल्द पटरी से हटना है। ताकि रेल मार्ग बाधित ना हो। ट्रेनों को लेकर कुछ देर में विस्तृत जानकारी साझा किया जाएगा।

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर