कर्ज व घाटे से परेशान किसान ने फांसी लगा कर की आत्महत्या; सुसाइड नोट बरामद

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार की सुबह एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान को किसानी में लगातार घाटे हो रहे थे। उसका शव खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया गया कि किसानी में हो रही दिक्कतों के कारण किसान ने मौत को गले लगा लिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसानी में घाटा समेत बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया है।

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम छुइहा निवासी किसान कन्हैया लाल सिन्हा पिता बिसाहू राम (65) वर्ष खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। किसान के बड़े बेटे भागीरथी ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही उसके पिता कन्हैया सिन्हा खेत के लिए निकल गए थे। अपने खेत पहुंचने के बाद पगडंडी स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

सुबह छह बजे ग्रामीणों ने बेटे को इसकी सूचना दी कि उसके पिता का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ है। स्वजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तेंदुकोना पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक किसान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसान ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसानी में कर्ज और बिजली विभाग को बताया।

सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले आठ- नौ साल से किसानी में घाटा हो रहा था। लगातार हो रहे इस घाटे से उबरने के लिए किसान ने उम्मीद में रबी फसल लगाई। जिसमे बिजली के लो वोल्टेज की समस्या ने घेर लिया और चार एकड़ की फसल बर्बाद हो गई। जिस कारण उसके ऊपर कर्ज हो गया है। बदनामी के डर से वह आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा। किसान की मौत से परिवार गमगीन है। मृतक किसान की बीवी, एक बेटा व दो बेटी है जिनकी ब्याह हो चुका है। पुत्र भागीरथी भी उनके साथ रहता है, जिनका एक बेटा और तीन बेटी भी है। जो घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। तेंदुकोना पुलिस ने बताया कि किसानों के पास से सुसाइड नोट मिला है। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर