अपहरण के बाद भाजयुमो नेता से की मारपीट; आरोपी को छोड़ा तो थाने में पीड़ित ने की खुदकुशी की कोशिश

रायपुर, भाजपा युवा मोर्चा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनीष साहू के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरण के आरोप में हर्षवर्धन शर्मा को थाने में बैठाया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि हर्षवर्धन पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामला संदिग्ध होने से उसे छोड़ दिया गया है।

इधर, देर रात भाजयुमो के अध्‍यक्ष मनीष अपने अन्‍य साथियों के साथ थाने पहुंचकर न्‍याय की मांग की। इसके बाद मनीष ने थाने के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्‍महत्‍या का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। दरअसल, मनीष के दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना 13 जुलाई की रात की है। मनीष द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसका अपहरण कर फार्म हाउस ले जाकर मारपीट की गई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मनीष ने पैसे देने के बहाने फार्म हाउस से बाहर ले जाने को कहा और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

धरम नगर रायपुर निवासी मनीष साहू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके अनुसार आरोपी हर्षवर्धन शर्मा उसका पूर्व परिचित है। 13 जुलाई की रात को लगभग 12.30 बजे हर्षवर्धन ने मनीष को कहा कि चलो चाय पीने के लिए जाएंगे। वह कार से धरम नगर चौक आया। उसे देखकर मनीष उसकी कार के पास गया और उससे बात करने लगा। बात-बात में ही हर्षवर्धन ने मनीष का हाथ खींचकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया और अनुपम नगर स्थित अपने फार्म हाउस में ले गया। वहां हर्षवर्धन के अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सुबह छह बजे तक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा।

उन्होंने पांच लाख रुपये मांगेए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मनीष ने अपनी जान बचाने के लिए बोला कि पैसे लेने के लिए पचपेड़ी नाका चलना होगा। हर्षवर्धन उसकी बात मान गया और कार में बैठाकर पचपेड़ी नाका से भाठागांव तक तीन राउंड आना.जाना किया। इस बीच धमकी देता रहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मार दूंगा। सुबह सात बजे पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे मनीष कार का गेट खोलकर कूद गया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन और पुलिस को दी।

  • Related Posts

    FRAUD; दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, शातिरों ने ऐसे बिछाया जाल

    रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की…

    CRIME; आधी रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंद पड़े लॉज में तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी समेत अन्य सामग्री बरामद

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’