
केपटाउन, आईसीसी विश्व कप 2027 का शेड्यूल घोषित हो गया है। साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। 2 अक्टूबर 2027 को विश्व कप का पहला मुकाबला होगा। वहीं खिताबी जंग 21 नवंबर को होगी। इस बार विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी लेकिन अभी तक 10 टीमें ही क्वालिफाई कर पाई हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। अन्य चार स्थानों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में 2027 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा। क्रिकेट विश्व कप 2027 में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।
विश्व कप 2027 के ग्रुप
ग्रुप ए- अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर-ए
ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर-बी
आईसीसी पहले ही इसका फॉर्मेट घोषित कर चुकी है। पहला राउंड तीन मैचों को होगा। इसमें टूर्नामेंट में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें तीन मैचों के हिस्सा लेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस चरण की विजेता टीम दूसरे राउंड के लिए 12 टीमों वाले मुख्य पूल में जगह बनाएगी।
दूसरे राउंड में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य टीम के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी। अगला राउंड सुपर-7 होगा, जो 25 अक्टूबर से खेला जाएगा। क्वालिफाई करने वाली सात टीमें एक दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी, जिसमें से टॉप चार टीमें सेमीफानल के लिए क्वालिफाई करेंगी। पहले और चौथे नंबर के साथ ही दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच सेमीफाइनल होंगे। इनकी विजेता टीम फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी।
सुपर-7 की सीडिंग भी निर्धारित हुई
आईसीसी ने सुपर-7 की सीडिंग भी निर्धारित कर दी है। भारत को A1 पर रखा गया है। अगर इन 7 टीमों के अलावा जो सुपर-7 में पहुंची है, वो बाहर होने वाली टीम की जगह ले लेगी। यानी अगर क्वालीफाई नहीं करता है और ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के अलावा कोई और टीम करती है तो वह A1 बन जाएगी।
A1: भारत
A2: ऑस्ट्रेलिया
A3: पाकिस्तान
AB4: इंग्लैंड
B1: न्यूजीलैंड
B2: दक्षिण अफ्रीका
B3: श्रीलंका
आईसीसी विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 2 अक्टूबर 2027 | QF1 vs QF3 (Super Series) | विंडहोक |
| 4 अक्टूबर 2027 | QF1 vs QF2 (Super Series) | विंडहोक |
| 6 अक्टूबर 2027 | QF2 vs QF3 (Super Series) | विंडहोक |
| 7 अक्टूबर 2027 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | केपटाउन |
| 8 अक्टूबर 2027 | पाकिस्तान vs अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| 8 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड vs बांग्लादेश | विंडहोक |
| 9 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs क्वालिफायर A | बुलावायो |
| 9 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड | केपटाउन |
| 10 अक्टूबर 2027 | भारत vs पाकिस्तान | जोहानिसबर्ग |
| 10 अक्टूबर 2027 | श्रीलंका vs क्वालिफायर B | विंडहोक |
| 11 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान | बुलावायो |
| 12 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया vs क्वालिफायर A | पार्ल |
| 12 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश | कुगोम्पो सिटी |
| 13 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड vs श्रीलंका | विंडहोक |
| 13 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका vs क्वालिफायर B | पार्ल |
| 14 अक्टूबर 2027 | भारत vs अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| 15 अक्टूबर 2027 | पाकिस्तान vs क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| 15 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया | हरारे |
| 16 अक्टूबर 2027 | श्रीलंका vs बांग्लादेश | डरबन |
| 16 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड | ग्केबेरहा |
| 17 अक्टूबर 2027 | भारत vs क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| 17 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर B | हरारे |
| 18 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | कुगोम्पो सिटी |
| 19 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs पाकिस्तान | हरारे |
| 19 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश | डरबन |
| 20 अक्टूबर 2027 | न्यूजीलैंड vs श्रीलंका | जोहानिसबर्ग |
| 20 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड vs क्वालिफायर B | हरारे |
| 21 अक्टूबर 2027 | अफगानिस्तान vs क्वालिफायर A | कुगोम्पो सिटी |
| 22 अक्टूबर 2027 | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | पार्ल |
| 22 अक्टूबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका | जोहानिसबर्ग |
| 23 अक्टूबर 2027 | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड | ग्केबेरहा |
| 23 अक्टूबर 2027 | बांग्लादेश vs क्वालिफायर B | त्श्वाने |
| 24 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
| 25 अक्टूबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs B3 (श्रीलंका) | जोहानिसबर्ग |
| 26 अक्टूबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) vs A3 (पाकिस्तान) | ग्केबेरहा |
| 27 अक्टूबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs AB4 (इंग्लैंड) | त्श्वाने |
| 28 अक्टूबर 2027 | A1 (भारत) vs A2 (ऑस्ट्रेलिया) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 29 अक्टूबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) vs B3 (श्रीलंका) | कुगोम्पो सिटी |
| 30 अक्टूबर 2027 | A3 (पाकिस्तान) vs AB4 (इंग्लैंड) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 31 अक्टूबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A1 (भारत) | जोहानिसबर्ग |
| 1 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs B1 (न्यूजीलैंड) | विक्टोरिया फॉल्स |
| 2 नवंबर 2027 | B3 (श्रीलंका) vs AB4 (इंग्लैंड) | केपटाउन |
| 3 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A3 (पाकिस्तान) | डरबन |
| 4 नवंबर 2027 | A1 (भारत) vs B1 (न्यूजीलैंड) | पार्ल |
| 5 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs AB4 (इंग्लैंड) | डरबन |
| 6 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs B3 (श्रीलंका) | ब्लोमफोंटेन |
| 7 नवंबर 2027 | A1 (भारत) vs A3 (पाकिस्तान) | केप टाउन |
| 8 नवंबर 2027 | B1 (न्यूजीलैंड) vs AB4 (इंग्लैंड) | डरबन |
| 9 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A2 (ऑस्ट्रेलिया) | ग्केबेरहा |
| 10 नवंबर 2027 | A3 (पाकिस्तान) vs B3 (श्रीलंका) | ब्लोमफोंटेन |
| 11 नवंबर 2027 | A1 (भारत) vs AB4 (इंग्लैंड) | ग्केबेरहा |
| 12 नवंबर 2027 | B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs B1 (न्यूजीलैंड) | केप टाउन |
| 13 नवंबर 2027 | A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs A3 (पाकिस्तान) | ब्लोमफोंटेन |
| 14 नवंबर 2027 | A1 (भारत) vs B3 (श्रीलंका) | डरबन |
| 17 नवंबर 2027 | सेमीफाइनल 1 | केपटाउन |
| 18 नवंबर 2027 | सेमीफाइनल 2 | त्श्वाने |
| 21 नवंबर 2027 | फाइनल | जोहानिसबर्ग |






