अब इन पांच रिसार्ट में खुलेंगे बार; पर्यटकों को हर ब्रांड की मिलेगी शराब

रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अपने रिसार्ट में पर्यटकों को शराब की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पर्यटकों की मांग पर पर्यटन विभाग रिसार्ट में ही अलग से बार बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है, जो मिल चुकी है।

विभाग ऐसे पांच रिसार्ट का चयन किया है जहां पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ पहुंचती है। प्रयोग के तौर पर पहले चरण में दंडामी लग्जरी रिसार्ट चित्रकोट, कोईनार हाइवे ट्रीट कुनकुरी जशपुर, शैला टूरिस्ट रिसार्ट मैनपाट, हरेली इको रिसार्ट बारनवापारा और बैगा एथनिक रिसार्ट सरोदा दादर चिल्फी घाटी शामिल हैं।

मई के अंत से शुरू हो जाएगी सुविधा

यहां पर पर्यटकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद विभाग शेष रिसार्ट में भी बार खोलने पर विचार करेगा। इन पांच रिसार्ट में बार खोलने के लिए विभाग की तरफ से गाइडलाइन तैयार की जा रही है कि बार में पयर्टकों को किस तरह की सुविधाएं देनी हैं। मई के अंत या जून से बार की सुविधा हो मिलने लगेगी।

25 से 30 प्रतिशत महंगी मिलेगी शराब

रिसार्ट में सभी तरह की बीयर और वाइन मिलेगी। विभाग की तरफ से अभी रेट तय नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़े-बड़े होटल्स की बार की तरह यहां पर भी पर्यटकों को 25 से 30 प्रतिशत महंगी शराब मिलेगी। शराब पीने के बाद पर्यटक यदि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसकी भरपाई भी करनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    INDIGO; इंडिगो का सफर होगा महंगा, बढ़ाए कई घरेलू सर्विस चार्ज,अब बच्चे के टिकट से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक देना होगा ज्यादा पैसा

    नईदिल्ली, इंडिगो (IndiGo) से घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयरलाइन ने कई यात्री सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए चार्ज के तहत इन्फेंट…

    RAILWAY; 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के साथ कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढी

    बिलासपुर/रायपुर – रेल यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यात्रियों को संरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र