अब 28 जुलाई तक करें सरकारी बैंकों में 4045 क्लर्क पदों के लिए आवेदन; डेट बढ़ी

नईदिल्ली, बैंक में जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस वैकेंसी के लिए आवेदन 28 जुलाई, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन ibpsonline.ibps.in पर जारी किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2023 तक थी। हालांकि, अब उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है। बता दें कि इस अभियान के माध्यम से कुल 4,045 क्लर्क के खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए देनी होगी ये फीस

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 850 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 है। वहीं, इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लि उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

अगस्त में होगी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर में होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होनी है। परीक्षा का डिटेल्ड  नोटिफिकेशन संस्थान द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए ये मांगी है योग्याता

आइबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा। 

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र