अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम इमोशनल खत में लिखा- पार्टी के विलय-गठबंधन पर इस हफ्ते जो भी निर्णय हो साथ दें

रायपुर, प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के अलावा तीसरे राजनीतिक विकल्प के तौर पर देखी जाने वाली पार्टी जनता कांग्रेस में कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि पिछले दो सालों में इस पार्टी ने अपनी ताकत खोई है। विधायक बाहर हुए, कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी। पार्टी के बड़े चेहरे चुनाव न लड़ सके।

अमित जोगी ने एक इमोशनल खत कार्यकर्ताओं के नाम लिखा है। इसमें वो इस सप्ताह अहम निर्णय लेने की बात कहते दिख रहे हैं और गुजारिश कर रहे हैं कि फैसले में कार्यकर्ता उनका साथ दें। ये चिट्‌ठी उन्होंने ने सोशल मीडिया के जरिए अपने लोगों को भेजी है।

अमित जोगी ने अपनी चिट्ठी में लिखा-पापा के रहते और पापा के जाने के बाद आप लोगों ने कठिन समय में जोगी परिवार का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी और परिवार में बने रहे। साथ खाए, साथ हंसे, साथ रोए… मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं आप लोगों का कैसे धन्यवाद करूं, शीश झुकाकर हाथ जोड़कर आप सभी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करना चाहता हूं। अब चुनाव में बहुत कम समय बचा है मैंने, आपने, हम सभी ने कई बार पार्टी और हम सभी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई बार चर्चा की।

जोगी ने आगे लिखा- इस पर विचार विमर्श हुआ है, गठबंधन, विलय के सारे विकल्पों पर हमने साथ काम किया है । बहुत साफ है अगर मेरा राजनीतिक भविष्य उज्जवल है तो आप लोगों का भी होगा। अगर मेरा नाम ऊंचा जाएगा तो जोगी परिवार और राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी। जिसका फायदा आपको ही होगा। अब हम और रुक नहीं सकते यह निर्णय की घड़ी है। दोनों राष्ट्रीय दलों से टक्कर लेने हमें संसाधन, सामर्थ्य, चेहरा और रोल मॉडल की आवश्यकता होगी। एक ऐसी कड़ी जिसको स्वयं जोगी जी ने अपने रहते ही जोड़ा था और अब हम इस कड़ी से जुड़कर और मिलकर छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे।

खत में आगे लिखा गया- मैं इस संबंध में आप लोगों से यह विनती करता हूं और वादा चाहता हूं कि जो भी निर्णय हम इस हफ्ते लें उसमें आप मेरे साथ खड़े रहेंगे मैं विश्वास दिलाता हूं आपका भविष्य अब केवल और केवल उज्जवल ही होगा, जय छत्तीसगढ़…।

खत की राजनीति
अमित जोगी ने कुछ बड़े इशारे खुद ही इस खत में दिए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो अंदरूनी खेमे में दल के विलय की चर्चा हो रही है। मगर बड़ा खेमा इससे सहमत नहीं है। अब अमित जोगी की लिखी बातों के मायने समझिए। उन्होंने लिखा है कि ‘अगर मेरा नाम ऊंचा जाएगा तो जोगी परिवार और राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी।’ जूनियर जोगी खुद को प्रोजेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने एक और पंक्ति लिखी- छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे। पूर्व के सियासी हालातों को देखा जाए तो जनता कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया है। अब चर्चा है कि जनता कांग्रेस में इस सप्ताह होने वाले बड़े फैसले में भाजपा का असर भी हो सकता है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व