अमृत भारत योजना पर सीएम बघेल ने साधा निशाना- स्टेशन चमकाएंगे, फिर एयरपोर्ट की तरह बेच देंगे

रायपुर,  अमृत योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास योजना पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले स्टेशन को चमकाएगी, फिर एयरपोर्ट की तरह बेच देगी। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है, खूबसूरत बनाया जा रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं अभी भी वैसे की वैसी ही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मैंने पत्र भी लिखा था कि लगातार ट्रेन विलंब से चल रही हैं। बहुत सारी ट्रेन निरस्त हो रही है। यह बहुत दुखद है क्योंकि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बसाहट ज्यादा है। आवागमन के लिए सस्ता विकल्प ट्रेन है। ट्रेन का विलंब से पहुंचना या कैंसिल होना, दुर्भाग्य जनक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये निवेश करके चमकाया जाता है, उसके बाद उसे नीलाम करते हैं। यहां भी वही स्थिति होगी कि देश के बड़े-बड़े स्टेशन को बेहतर बनाएंगे और वह भी निजी हाथों में चला जाएगा।

रेलवे की सुविधा बंद करने केंद्र सरकार का षड़यंत्र- बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड़यंत्र कर रही है। देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों को सुंदर और चमकीले बनाने से क्या होग? जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही समाप्त कर दी जाएगी, तो लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा होगा? बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। आठ माह से अधिक हो चुका है, जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…