शिवसेना पदाधिकारियों समेत 700 युवा BJP में शामिल; बृजमोहन बोले-पिछली बार छलने वालों को तारे दिखाएंगे

रायपुर, रविवार को शिवसेना पदाधिकारी समेत 700 से ज्यादा युवा नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी जॉइन करने वालों में कई स्टूडेंट कॉलेज यूनियन में प्रभाव रखने वाले युवा नेता भी थे। इसी के साथ बीजेपी ने कांग्रेस को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि प्रदेश का युवा अब भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा कर रहा है।

रायपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जब इन युवाओं ने बीजेपी में प्रवेश किया तो प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू मौजूद थे। इन सभी के नेतृत्व में ही इन युवाओं ने नई पार्टी जॉइन की है।

अरुण साव ने भाजपा से जुड़ने वाले युवाओं का अपनत्व के साथ स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है। भाजपा ही देश और छत्तीसगढ़ को कुशल, सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है।

पूर्व मंत्री, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए युवाओं को झूठे सपने दिखाए। सब्जबाग दिखाकर छलने वालों को दिन में तारे दिखाने छत्तीसगढ़ के युवा तैयार हैं। कांग्रेस के राज में हमारे युवाओं के निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ा। कांग्रेस ने युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वाले की खैर नहीं है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर लगा ग्रहण हटने वाला है। तीन महीने बाद युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने बोझ से धंसकने वाली है। युवा शक्ति इसे एक धक्का और मार दे। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं ने कांग्रेस के छलावे में आकर एक बार कांग्रेस को अवसर दिया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ धोखेबाजी करके युवाओं के भविष्य के साथ भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…