अरनपुर आईईडी विस्फोट में शामिल सात नक्सली गिरफ्तार; दस सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर नक्‍सली हमले में शाम‍िल सात नक्‍सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। उल्‍लेखनीय है कि गत 26 अप्रैल को अरनपुर के आगे पेडका चौक के पास नक्‍सलियों ने पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर द‍िया था। इसमें मौके पर ही दंतेवाड़ा पुलिस के दस सुरक्षाकर्मी एवं एक वाहन चालक बलिदान हो गया था।

उक्त अपराध पर थाना अरनपुर में अपराध दर्ज किया गया था। मौके से प्राप्त साक्ष्य तथा पूछताछ में प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के बाद नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन नाबालिग भी समिल हैं। गिरफ्तार नक्‍सलियों में बुधरा माड़वी पिता सन्नू माड़वी, निवासी पेड़का, जितेन्द्र मुचाकी पिता बोदा राम मुचाकी, निवासी तनेली, हिड़मा मड़काम पिता सोना मड़काम निवासी पेड़का और हिड़मा माड़वी पिता स्व गुड्डी निवासी पेड़का हैं।

ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई नक्सली संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। एसपी दंतेवाड़ा सिदार्थ तिवारी ने बताया घटना के संबंध में की गई पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

एसपी के अनुसार आरोपियों से मिली जानकारी आगामी कुछ दिनों बाद ही सार्वजनिक की जाएगी, ताकि प्रकरण की विवेचना में एवं अन्य आरोपियों के धरपकड़ में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों। क्षेत्र में लगातार सघन गश्त और सर्च कर घटना में संलिप्त अन्‍य नक्सली एवं संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश