आबकारी आयुक्त एमडी कावरे ने कुम्हारी की छत्तीसगढ़ डिस्टलरी में दी दबिश; बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर थमाया नोटिस,आबकारी अफसरों से भी जवाब-तलब

रायपुर, आबकारी आयुक्त एमडी कावरे ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी में दबिश दी और बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर डिस्टलरी को नोटिस थमा दिया। साथ ही जिम्मेदार आबकारी अफसरों से भी जवाब-तलब किया है। आगामी विधान सभा निर्वाचन -२०२३ में स्वतंत्र एवं निस्पच्छ चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त महादेव कावरे द्वारा कल ४ नवम्बर २०२३ को ज़िला दुर्ग में अवस्थित आसवनी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड  कुम्हारी का आकस्मिक दौरा किया गया .इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा ,  प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने  मदिरा विनिर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग , लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से मदिरा का डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की .

उन्होंने अधिकारियों को समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संघारित कर अपडेट रखने , सभी सीसीटीवी कैमरा द्वारा प्लांट की २४/७ निगरानी करने , कैमरों का १५ दिन तक बैकअप रखने , बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन द्वारा ही खोले जाने हेतु निर्देशित किया .प्लांट में अग्नि शमन यंत्र की वैलिडिटी चेक करने डिस्लरी प्रभारी को निर्देशित किया .पलांट में तैनात central आर्म्ड फ़ोर्सेज़ से भी उन्होंने चर्चा कर आयोग की मंशानुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया .

आयुक्त आबकारी द्वारा  डिस्टलरी में अवस्थित इथेनॉल प्लांट यूनिट  में आसवक द्वारा कम्पीटेंट अथॉरिटी के अनुमोदन के बिना एथनॉल प्लांट के लिए मोडीफ़िकेशन पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्टलर को नोटिस जारी कर  नियमानुसार कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया .

आयुक्त ने आसवनी में पदस्थ अधिकारियों सुश्री महिमा पट्टावी ज़िला आबकारी अधिकारी , पूनम सिंह एवं घासीराम आड़े सहायक ज़िला आबकारी अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री में मॉडिफिकेशन की जानकारी आबकारी आयुक्त को नहीं भेजकर कार्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये . आयुक्त के दौरे पर मुख्यालय के वरिष्ठ आबकारी अधिकारी भी उनके साथ रहे .

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार