आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह की अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट से निरस्त

रायपुर, आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमन सिंह की अग्रिम जमानत की अर्जी शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने निरस्त कर दी। एडीजे संतोष तिवारी की अदालत में दो घंटे तक इसे लेकर जिरह चली, जिसमें ईओडल्ब्यू (EOW) की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास ने पक्ष रखा जबकि अमन सिंह और यास्मीन सिंह की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने जिरह की, वहीं उचित शर्मा की ओर से किशोर भादुड़ी ने अपना पक्ष रखा। मामला अति संवेदनशील होने के कारण इस प्रकरण में अमन सिंह को कोर्ट ने राहत नहीं दी और जमानत की अर्जी निरस्त करने का फैसला सुनाया। अब वे हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के पीएस रहे अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू पिछने दिनों सक्रिय हुआ था। सोमवार को ईओडब्ल्यू के बुलावे पर अमन सिंह दफ्तर पहुंचे थे। उनसे कई घंटे से पूछताछ की गई। इससे पहले अमन सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन भी लगाया था, लेकिन कोर्ट ने आवेदन ख़ारिज कर दिया। इसी के बाद ईओडब्ल्यू ने अमन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। वर्तमान में अमन सिंह अडानी समूह में अपनी सेवाएं रहे हैं।

आय से अधिक संपित्त के मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्लयू ने रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे अमन सिंह पर शिकंजा कसा है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू अब सक्रिय हो गया है। ईओडब्लयू ने अमन को होली के बाद एक बार फिर तलब किया है। अमन पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के प्रमुख सचिव थे। अमन ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र