आरडीए; सरचार्ज छूट की राशि जमा करने एक अतिरिक्त कॉऊन्टर, 165.86 करोड़ के बकाए का सरचार्ज 24.91 करोड़ का लाभ पाने अंतिम दो दिन शेष

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों में दी जा रही सरचार्ज छूट के भुगतान हेतु आरडीए कार्यालय में एक और कैश कॉऊन्टर खोला गया है। जिसमें शाम 5.30 बजे तक नगद,चेक और ड्रॉफ्ट से भुगतान किया जा सकता है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश साहू के अनुसार आवंटितियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कॉऊन्टर 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगा ताकि आवंटिति राशि का भुगतान कर सरचार्ज में छूट का लाभ ले सकें। 

श्री साहू ने बताया कि बकाया राशि में का एकमुश्त भुगतान करने पर आवासीय में 50 प्रतिशत और व्यावसायिक में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। ऐसे में आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें काफी बड़ी राहत मिल सकती है। प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं में आवंटितियों पर कुल 41.25 करोड रुपए का बकाया है जिसमें से 13.35 करोड़ रुपए की राशि सरचार्ज अर्थात ब्याज देय है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार, बोरियाखुर्द व इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 4585 आवंटितियों में 124.61 करोड़ रुपए का बकाया है इसमें सरचार्ज की राशि 11.56 करोड़ रुपए है। आवंटिति बकाया राशि का भुगतान योजना के अनुसार निर्धारित बैंकों में ऑनलाईन भी जमा कर सकते है। लेकिन यह राशि 31 मार्च रात 12 बजे के पहले खाते में जमा होने पर ही सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। बैंक खातों के संबंध में फ्लैट्स व भूखंड के आवंटन पत्र में जानकारी दी गई है। इसकी जानकारी आरडीए की वेबसाईट https://rda.cgstate.gov.in  में भी देखी जा सकती है।           

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत