इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में ट्रेड अप्रेंटिस के 1,720 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन

नईदिल्ली, 10वीं से लेकर स्नातक उम्मीदवारों के पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने का अच्छा मौका है।कंपनी ने 1,720 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन और विभिन्न ट्रेड पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आज (21 अक्टूबर) से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी।

किस पद पर कितनी भर्ती होंगी?

ट्रेड अप्रेंटिस केमिकल प्लांट ऑपरेटर/अटैंडेट के 421 और केमिकल टेक्नीशियन के 345 पद भरे जाएंगे।टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) के 244 पद, फिटर (मैकेनिकल) के 189 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के 169, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 93 पदों पर भर्ती होगी।इसके अलावा बॉयलर के 59 पद, सचिवीय सहायक के 79, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 49, अकाउंटेंट के 39, डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 33 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।सभी पदों पर आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

सभी पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं।केमिकल प्लांट ऑपरेटर के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में BSc डिग्री होना अनिवार्य है।फिटर के लिए 10वीं और संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय ITI डिप्लोमा प्राप्त युवा आवेदन कर सकेंगे।डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास आवेदन के पात्र हैं। सचिवालय सहायक के लिए BSc/BA डिग्री होना अनिवार्य है।अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक सूचना देख सकते हैं।

क्या है आयु सीमा?

IOCL भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2023 से की जाएगी। SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल होंगे।इन्हें 2 घंटे में हल करना होगा। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवश्यक उत्तीर्ण अंक 35 प्रतिशत हैं।अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने है, इस दौरान उम्मीदवारों को अप्रेंटिस अधिनियम के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।अपनाे नाम, नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर खुद को पंजीकृत करें। अब ‘एप्लाई ऑनलाइन’ के लिंक पर क्लिक करें।इसके आवेदन फॉर्म में सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करें।सभी जानकारी सावधानीपूर्वक सत्यापित करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOB;लायवलीहुड कॉलेज जोरा में 12 मई को रोजगार मेला, 400 से अधिक पदों पर भर्ती

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा दिनांक 12 मई 2026 (सोमवार) को लायवलीहुड कॉलेज, जोरा में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार…

    TEACHER; शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर!, छत्तीसगढ़ में निकली 2292 पदों पर भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…