एक और चिटफंड कंपनी की खिलौरा स्थित साढ़े चौदह हेक्टेयर भूमि की होगी नीलामी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के निवेशकों से राशि इकट्ठा कर ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की खिलौरा गांव की साढ़े  चौदह  हेक्टेयर से अधिक जमीन को नीलाम किया जाएगा। चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दूर्गा प्रसाद मिश्रा के नाम पर दर्ज खिलौरा के पटवारी हल्का नं. 11/3 में दर्ज कुल 36 खसरों की 14.620 हेक्टेयर भूमि की नीलामी अभनपुर तहसील कार्यालय मंे होगी। यह नीलामी आगामी 9 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजे से खुली बोली के आधार पर की जाएगी। नीलामी के संबंध में संपूर्ण जानकारी कार्यालयीन दिनों में अभनपुर तहसील कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

अभनपुर तहसीलदार श्रीराम प्रसाद बघेल ने बताया कि चिटफंड कंपनी माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के डायरेक्टर दूर्गा प्रसाद मिश्रा, निवासी रसूलगढ़ भूवनेश्वर के नाम पर अभनपुर तहसील के खिलौरा गांव में दर्ज भूमि की नीलामी छत्तीसगढ़ के निवेशकों के हितों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है। इस नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक खरीददार को आॅफसेट राशि की दस प्रतिशत राशि की एफडीआर या डिमांड ड्राफ्ट अभनपुर तहसील कार्यालय में 6 अक्टूबर 2023 से शाम 5 बजे तक जमा करने होंगे। निर्धारित तिथि तक जमा अमानत राशि के ड्राफ्ट के आधार पर ही खरीद्दारों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नीलामी में सफल घोषित खरीददार को नीलामी की बोली राशि की 25 प्रतिशत राशि तत्काल जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि यदि 15 दिन के भीतर शेष राशि जमा नहीं की जाती है तो जमा की गई 25 प्रतिशत राशि राजसात कर ली जाएगी और दूसरे क्रम के बोलीदार को खरीददार घोषित कर लिया जाएगा। तहसीलदार ने यह भी बताया कि प्रत्येक बोली में बढ़ाई जाने वाली राशि 50 हजार रूपये से कम नहीं होगी। सबसे ऊंची बोली बोलने वाले पहले और दूसरे खरीददारों को छोड़कर शेष व्यक्तियों की डिमांड ड्राफ्ट से जमा की गई अमानत राशि वापस कर दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभनपुर तहसील कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; बारिश सी जलाशयों में लबालब पानी, दो साल के मुकाबले बेहतर स्थिति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस साल बेहतर है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026…

    JAIL;ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

    0 जेल विभाग और जन शिक्षण संस्थान के बीच हुआ MoU रायपुर, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार