एनएबीएच प्रमाणन से सुनिश्चित होती है गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा

0 एम्स की कांफ्रेंस और कार्यशाला में 200 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया

रायपुर, विभिन्न अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिट्ल्स एंड हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) के प्रमाणन और विभिन्न मैन्युअल्स को लागू करने के लिए एम्स में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देशभर के 200 से अधिक चिकित्सकों को प्रमुख विशेषज्ञों ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए आवश्यक एनएबीएच के प्रमाणन संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की।

नर्सिंग विभाग और चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कांफ्रेंस और कार्यशाला में एसोसिएशन ऑफ हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एएचपीआई) के निदेशक डॉ. सुनील खेत्रपाल ने अस्पतालों में विभिन्न सेवाओं के लिए किए जाने वाले हैल्थ ऑडिट और मैन्युअल्स के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रशांत एस. केलकर और डॉ. सुनील जे बांडेकर ने अस्पताल प्रबंधन, इंटरनल ऑडिट, डाक्यूमेंटेशन, निरीक्षण, चेकलिस्ट और एनएबीएच के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रमाणन को भी आवश्यक बताया और सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से एनएबीएच की गाइडलाइंस को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिष्ठाता (शैक्षिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने एनएबीएच के मानकों के अनुरूप अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।

  • Related Posts

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका  ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में 12-बेडेड अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन किया। यह नवीन स्थापित सुविधा, पल्मोनरी…

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    रायपुर, मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार