एमबीबीएस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का नया शेड्यूल; खाली सीटों पर प्रवेश 30 सितम्बर तक

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में एमबीबीएस की खाली 344 सीटों के लिए आवंटन सूची 19 सितंबर को जारी होगी। छात्रों को संबंधित कालेजों में 19 से 22 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसी बीच उन्हें बैंक गारंटी से लेकर बांड व दूसरे दस्तावेज तैयार करने होंगे। मापअप राउंड की आवंटन सूची 25 सितंबर को जारी होगी और 28 सितंबर तक एडमिशन लेना होगा। स्ट्रे वेकेंसी राउंड 29 सितंबर को होगा। इसमें आवंटित छात्रों को प्रवेश के लिए केवल दो दिन मिलेगा। उन्हें हर हाल में 30 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।

डीएमई कार्यालय ने एमबीबीएस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश में एमबीबीएस की 1,910 सीटें हैं। इनमें स्टेट, मैनेजमेंट व एनआरआइ कोटे की 1,449 सीटों में सरकारी कालेजों में 91 व निजी कालेजों में 253 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है।

काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. अरविंद नेरल ने बताया कि तय समय में मेडिकल की सीटें पूरी तरह भर जाएंगी। रायपुर मेडिकल कालेज रायपुर में स्टेट कोटे की 189 में 32 सीटें खाली हैं। सिम्स बिलासपुर में 148 में 9, राजनांदगांव में 104 में 5, जगदलपुर में 104 में 6, कांकेर में 104 में 8, रायगढ़ में 82 में 5 सीटें खाली हैं। महासमुंद में 104 में 5, दुर्ग में 164 में 9, अंबिकापुर में 104 में 6, कोरबा में 104 में 6 सीटें भरनी बाकी है। निजी कालेजों में बालाजी में 75, रिम्स में 95 तथा शंकराचार्य में 83 सीटों पर प्रवेश देना बाकी है।

एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की परीक्षा नवंबर में

पं. दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ साइंस एंड आयुष विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की मुख्य परीक्षा का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 21 से 29 नवंबर तक होगी। इसके लिए 20 अक्टूबर से तीन नवंबर तक आनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। प्रदेश के 10 सरकारी और तीन निजी मेडिकल कालेजों के 1,800 से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; दुर्लभ इच्थियोसिस हाइस्ट्रीक्स से पीड़ित 14 वर्षीय बच्ची की एम्स रायपुर में बहु-विषयक उपचार

    0 त्वचा रोग विभाग के नेतृत्व में बाल रोग, जेनेटिक्स, पोषण और सामाजिक सेवा विशेषज्ञों की संयुक्त देखरेख में उपचार रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में दुर्लभ जन्मजात…

    ME; इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

    रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार