चिकित्सकों ने काव्य माध्यम से दिया सकरात्मक जीवन का संदेश

0 एम्स में हिंदी पखवाड़ा प्रारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में चिकित्सक, कर्मचारी, छात्र ले रहे भाग

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकों और छात्रों ने हिंदी और चिकित्सा विज्ञान की महत्वता को प्रतिविंबित करती हुई सुरमय रचनाएं प्रस्तुत की। इनमें रोगियों को जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। सर्वोत्तम प्रस्तुतियों को हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रारंभ हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता के साथ स्व रचित काव्यपाठ भी आयोजित किया गया। इसमें अधिष्ठाता प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने दवाइयों की उपयोगिता पर रचना प्रस्तुत की। गोपाल शर्मा की कैसे बताऊं तुझे ए हिंदी किं तू कितनी प्यारी-प्यारी है…काफी सराही गई। डॉ. अरूणिता जगझापे ने जिंदगी को आस बंधाती रचना जीती जिंदगी में एक सूखे पेड़ के पुनः हरे-भरे होने की काव्यात्मक प्रस्तुति दी। डॉ. शिव शंकर मिश्रा ने इक चांद ही उसका हमसाया बेशर्त साथ जो चलता है… प्रस्तुत की। शिखा श्रीवास्तव ने जलता मणिपुर के माध्यम से महिलाओं की वेदना को उकेरा।

छात्र वर्ग में डॉ. कृति अग्रवाल ने रस भस्म रचना के अंतर्गत प्रखुर सुखी मनमोही थी, वीरांगना वो ऐसी थी…रचना प्रस्तुत की। डॉ. ध्रुव नरापुरे ने समय है निकल जाएगा…के माध्यम से बुरे समय के भी जल्द गुजर जाने की काव्यमयी प्रस्तुति दी। केशव कुमार साहू ने धर्मयुद्ध रचना प्रस्तुत की। निर्णायकों में डॉ. विनिता सिंह, डॉ. मुदालशा रविना और डॉ. सुनील राय थे। इस अवसर पर प्रो. अनिल गोयल, कुलसचिव डॉ. अतुल जिंदल, मधुरागी श्रीवास्तव, सैयद शादाब, उमेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर