एम्स में दो और चुनौतीपूर्ण किडनी ट्रांसप्लांट;कैंसर से पीड़ित पिता ने पुत्र को दी किडनी, दूसरे को पत्नी ने दी

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो और रोगियों का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। अब तक दस किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। दसवां किडनी ट्रांसप्लांट सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि रोगी को कई अन्य बीमारियां थी। रोगी के पिता को कैंसर हो चुका था फिर भी उन्होंने ठीक होने के बाद पुत्र को किडनी दान की। एक अन्य ट्रांसप्लांट में पत्नी ने मैकेनिक पति को किडनी दान की।

दुर्ग जिले के 44 वर्षीय रोगी एनजीओ का कर्मचारी है। इसका किडनी ट्रांसप्लांट सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण था। इसे कई वर्षों से किडनी की परेशानी थी। इसके साथ ही हाइपो पैराथाइरॉयडिज्म और उच्च रक्तचाप भी था। लगातार डायलिसिस की वजह से कुछ रक्त वाहिनियों में कैल्शियम का जमाव हो गया था। रोगी का क्रिएटनीन स्तर उच्च था और मूत्र में रक्त की शिकायत थी। रोगी का सितंबर के दूसरे सप्ताह में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।

इस रोगी को 70 वर्षीय पिता ने किडनी दान की। पिता की भी पांच वर्ष पूर्व प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई थी। नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय राठौर ने बताया कि रोगी और किडनी दानदाता दोनों की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट काफी कठिन परिस्थितियों में किया गया। पिता में कोई सक्रिय कैंसर कोशिका न पाए जाने के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

इससे पूर्व जगदलपुर के 38 वर्षीय कार मैकेनिक की पत्नी ने उसे किडनी दान की। रोगी की दो वर्ष से डायलिसिस चल रही थी। इसका अगस्त में ऑपरेशन किया गया। दोनों रोगी और दोनों किडनी दानदाता अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। किडनी ट्रांसप्लांट टीम में डॉ. अमित आर. शर्मा, डॉ. दीपक बिस्वाल, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. रोहित बड़गे, डॉ. जितेंद्र शामिल थे। प्री और पोस्ट ऑपरेटिव केयर में डॉ. जसवंत, राम निवास, विनिता और अंबे शामिल थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…