एम्स में ट्रामा और इमरजेंसी को मिले 30 नए हाइड्रोलिक बैड्स

रायपुर, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा एवं आपातकालीन चिकित्सा विभाग को 30 नए हाइड्रोलिक बैड्स प्रदान किए गए। इसके बाद अब ट्रामा में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को कई सुविधाओं वाले हाइड्रोलिक बैड पर उपचार मिल सकेगा।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने इन बैड्स को ट्रामा विभाग को प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे और अधिक संख्या में गंभीर रोगियों को तुरंत बैड उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही ट्रामा से ओटी और वार्ड में रोगियों को लाने-ले जाने में भी सुविधा होगी।

इन बैड की ऊंचाई को रोगियों की आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। साथ ही आईवी इन्फ्यूजन के लिए चार इनबिल्ट पोर्ट्स या स्टैंड्स भी लगे हुए हैं। पूरी तरह से ऑटोमैटिक इन बैड्स पर सीपीआर भी आसानी के साथ दिया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. वरूण आनंद, डॉ. चंदन डे और डॉ. सुदर्शन बेहरा भी उपस्थित थे।

एम्स के नर्सिंग ऑफिसर्स ने शिविर में 66 यूनिट रक्तदान किया

डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एम्स के नर्सिंग ऑफिसर्स ने विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें नर्सिंग एसोसिएशन और टीम अंबेडकर के निर्देशन में 66 नर्सिंग ऑफिसर्स और अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. नागरकर ने सभी को नियमित रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए इस पहल के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    0 अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश रायपुर, होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए…

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका  ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में 12-बेडेड अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन किया। यह नवीन स्थापित सुविधा, पल्मोनरी…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई