ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर पहुंची महिला समेत चार तस्‍करों को पुलिस ने दबोचा

रायपुर , ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में खपाने के लिए पहुंची एक महिला समेत चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से चार किलो गांजा बरामद किया गया है। इनमें से दो ओडिशा और एक मानपुर मोहला और एक कोरबा जिले का रहने वाला है।

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रेलवे कालोनी स्थित काली माई मंदिर के पास महिला समेत चार लोगों को बैग के साथ पकड़ा गया। बैग की तलाशी में चार किलो गांजा मिला। आरोपियों में मानपुर मोहला चौकी के कोहका थानाक्षेत्र के ग्राम काड़े की रहने वाली दशमनिया बाई उरांव (47), कोरबा जिले के कोनकोना बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लमना के बसंत राम खांडेकर (30), ओडिशा के रायगढ़ा जिले के मुनिगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लिटीगुड़ा निवासी राहुल नायक(21) और ओडिशा के फुलबानी जिले के बल्लीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडापातरों निवासी ब्रम्हा नायक (47) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध कायम कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’