करैत सांप के डसने से मां के साथ सो रही मासूम की मौत

बिलासपुर, पडोसी जिले कोरबा में अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ साल की मासूम को करैत सांप के डंस दिया। जानकारी मिलने पर स्वजन उसे उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद घोषित कर दिया।

ग्राम कोथारी गांव निवासी शेखर धैर्य रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। बीती रात शेखर अपने दो बच्चों के साथ खाट पर सोया हुआ था, वहीं उसकी पत्नी बबीता दो बच्चों को लेकर अलग सोई हुई थी। सुबह छह बजे सबसे छोटी बच्ची काजल को सांप ने डंस लिया। स्वजनों को इसका पता ही नहीं चला, जब सुबह सब उठने लगे तब उसकी मां ने उसे भी उठाया। इस दौरान करैत सांप खाट पर बच्ची के साथ लिपटा हुआ था। चीख-पुकार मचाने पर शेखर मौके पर पहुंचा और देखा की करैत सांप कुंडली मारे खाट पर बैठा है। बच्ची के हाथों को छूकर देखा तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था और मुंह से झाग निकल रहा था।

बावजूद स्वजनों ने जिंदा समझकर 108 को फोन कर बुलाया और उसकी मदद से बच्ची को जिला मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की।

  • Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य