शराब घोटाले में 19 मई तक ED की रिमांड पर कारोबारी-अफसर; कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड बढ़ाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले पर कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन और आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरूणपति त्रिपाठी अभी 4 दिन और ईडी की रिमांड पर रहेंगे। कोर्ट ने 19 मई तक की रिमांड बढ़ा दी है। ईडी ने 10 दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन 4 दिन की मंजूरी मिली है

16 मई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में कारोबारी अनवर ढेबर के मामले में सुनवाई भी है। अब उन्हें राहत मिलेगी या नहीं इसका भी ईडी को बेसब्री से इंतजार होगा।

सूत्रों का ये भी कहना है कि दो होटल व्यवसाई और एक IAS और उनके बेटे को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया गया है। और निर्देश दिया गया कि जब भी बुलाया जाएगा तो उपस्थित होना होगा।

अनवर ढेबर ने कोर्ट में जज के सामने दी थी खुदकुशी की धमकी
कोर्ट में इससे पहले अनवर ढेबर ने जज के सामने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की धमकी थी। ढेबर ने जज के सामने कहा था कि ईडी उन्हे प्रताड़ित कर रही है और सीएम और उनके परिवार के सदस्यों का नाम लेने के लिए दबाव बना रही है। उन्होने कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और ईडी उसकी जिम्मेदार होगी।

ईडी ने अपनी प्रेस रिलीज में किया है 2 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का दावा
छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे के बाद ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके शराब घोटाले की जानकारी दी है। ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। उन्होंने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट चला रहे हैं, और उसमें बड़े नेताओं के अलावा सीनियर अफसरों का भी सपोर्ट है। जिसमें एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है कि, छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जा रही थी। ईडी ने कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर