शराब घोटाले में अनवर ढेबर के पास से मिली 21 करोड़ की जमीन;दो होटल व्यवसायी और एक आइएएस बाप- बेटे से लंबी पूछताछ

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला व मनी लाड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ईडी की गिरफ्त में आए होटल कारोबारी अनवर ढेबर,आबकारी विभाग के अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी,नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन अभी चार दिन और ईडी की रिमांड पर रहेंगे। जानकार सूत्रों का कहना है कि दो होटल व्यवसायी और एक आइएएस और उनके बेटे को लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें घर जाने दिया है। सभी को निर्देश दिया गया कि जब भी बुलाया जाएगा तो उन्हें उपस्थित होना होगा।

विशेष न्यायाधीश अजय प्रताप सिंह राजपूत के समक्ष पेश कर ईडी के अधिकारियों ने इन्हें 10 दिनों के लिए और रिमांड पर मांगा।कोर्ट ने इन्हें 19 मई तक ईडी की रिमांड पर सौंपा है। 16 मई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में कारोबारी अनवर ढेबर के मामले में सुनवाई भी है।अब उन्हें राहत मिलेगी या नहीं इसका भी ईडी को इंतजार है। अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश करने के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी।

ईडी ने सोमवार को दावा किया है कि अनवर ढेबर के पास से नया रायपुर में 53 एकड़ भूमि मिली है। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी है। इसके अलावा ईडी ने इस मामले में एक अन्य कथित आरोपी और उनकी पत्नी के 20 लाख रुपये नकद, एक शेयर ट्रेडिंग फर्म के साथ लगभग एक करोड़ रुपये के बेहिसाब निवेश को भी जब्त किया है ।

  • Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……