करोडपति किसान; रोज दस लाख का टमाटर बेच रहा, 700 कैरेट टमाटर का हो रहा है उत्पादन

धमतरी, टमाटर इन दिनों अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है। इस बीच जिले के नगरी के किसान अरुण साहू प्रतिदिन साढ़े 10 लाख रुपये का टमाटर बेचकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। थोक में 60 रुपये प्रति किलो टमाटर बिकने का लाभ उन्हें मिला। वे अकेले प्रतिदिन 700 कैरेट टमाटर बाजार में आपूर्ति कर रहे हैं।

उन्होंने लीज पर खेत लेकर 150 एकड़ रकबे में कलमी पद्धति से बैंगन की जड़ में टमाटर के पौधे उगाए हैं, जिसके कारण उनकी फसल में अन्य किसानों की तरह कीड़ा नहीं लगा है। उनका टमाटर प्रदेशभर के अलावा ओडिशा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी जा रहा हैं। उनका कहना है कि अपने प्रदेश को पहले प्राथमिकता देते हैं, ताकि यहां टमाटर के दाम अधिक न बढ़े।

किसान अरुण साहू ने बताया कि फरवरी-मार्च में उन्होंने एक रुपये किलो टमाटर बेचा। 15 मई को टमाटर 700 रुपये कैरेट के भाव से बेचा। 25 जून के बाद टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों वे थोक सब्जी विक्रेताओं को 1500 रुपये प्रति कैरेट की दर से टमाटर बेच रहे है। एक क्रेट 25 किलो का होता है।

उन्होंने ग्राम बिरनपुर, भुरसीडोंगरी, फरसिया, सिहावा के गढ़िया के खेतों में 150 एकड़ रकबे में टमाटर की फसल लगाई है। वर्षा एवं कीड़ों के कारण अन्य किसानों की फसल चौपट हो गई, लेकिन उनकी बाड़ी में सब्जी का भरपूर उत्पादन हो रहा है। उन्होंने खास तकनीक से बैंगन के पौधों की जड़ में ग्राफ्टिंग कर टमाटर की फसल लगाई थी, जिसके कारण विपरीत परिस्थिति में भी बंपर पैदावार हुई है।

टमाटर की खेती की गणित

अरुण ने बताया कि प्रति एकड़ टमाटर खेती की लागत तीन लाख रुपये आती है। साथ ही पूरे सीजन में 700 क्रेट उत्पादन होता है। 20 से 25 हजार रुपये खेत मालिक को लीज का देना पड़ता है। 1.30 लाख रुपये पौधे तैयार करने की लागत आती है। खाद, कीटनाशक दवाई, मजदूरी, बांस, तार बांधने सहित अन्य कार्यों की लागत डेढ़ लाख रुपए आती है। इस तरह कुल तीन लाख रुपये की लागत आती है। यानी प्रतिदिन साढ़े 10 लाख रुपये का टमाटर बेचकर वे साढ़े सात लाख का मुनाफा कमा रहे हैं।

लीज पर टमाटर की खेती

अरुण साहू वर्ष 2007 से खेती कर रहे हैं। वे लीज पर जमीन लेकर खेती करते हैं। वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 300 एकड़ से अधिक में खेती कर रहे है। 150 एकड़ में टमाटर के साथ शेष 150 एकड़ रकबे में अन्य सब्जियों की फसल ले रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र के 500 लोगों को रोजगार देते हैं।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर