कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार!; पांच में से तीन Exit Poll में पार्टी को बहुमत

बेंगलुरु, एजेंसी, कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। प्रदेश में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है। वोटिंग समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल के अनुमानों पर है। हालांकि विधानसभा चुनाव का नतीजा 13 मई को आएगा। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुख्य चुनावी खींचतान मानी जा रही है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा एकतरफ जहां फिर बहुमत के साथ चुनाव जीतने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान के दौरान एड़ी चोटी का जोर लगाया है। राजनीति में अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कांग्रेस को पांच साल बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है। आज यहां हम आपको बताएंगे पोल ऑफ पोल्स से जुड़े सबसे सटीक आकड़े।

सी-वोटर ने दी कांग्रेस को बढ़त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में एबीपी न्यूज सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती बताई है। अनुमान है कि पार्टी को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। बावजूद इसके कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर है। सी-वोटर के मुताबिक भाजपा को 83 से 95 सीटें और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक टीवी- P MARQ

रिपब्लिक टीवी- P MARQ ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलती बताई है। यहां कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने की संभावना है और JDS को 24 से 32 सीटें मिल सकती है।  

टाइम्स नाउ- ईटीजी

टाइम्स नाउ- ईटीजी ने कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है। टाइम्स नाउ के मुताबिक कांग्रेस साफतौर पर 113 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, वहीं भाजपा को 85 सीटें और जेडीएस को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत से सात सीटें ज्यादा मिलती बताई हैं। यहां पार्टी को 120 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी को 92 सीटें और जेडीएस को 12 सीटें मिलने की संभावना जताई है। अन्य का सूपड़ा पूरी तरह से साफ है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा 122 से 140 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया है। जबकि भाजपा को सिर्फ 62 से 80, जेडीएस को 20 से 25 और अन्य 0-3 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    CJP ; देशभर में जनाधार बढ़ाने की कवायद, सीजेपी ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई नई टीम

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने संगठन के विस्तार के तहत शनिवार को 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने और राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत