कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की हिदायत, पटवारी अपने दफ्तर में बैठने का दिन दीवार में लिखाएं, तहसीलदार राजस्व प्रकरणों का हल्कावार समीक्षा करें

कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

रायपुर, राजस्व विभाग प्रकरणों का जल्द निपटारा करें। आम जनता से जुड़े राजस्व  कार्यो का त्वरित निराकरण करने पहल करें उन्हें राहत दें। जाति-आय तथा निवास प्रमाण पत्र इत्यादि निश्चित समयावधि पर बनाकर दें। यह बात कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कही। वे आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों  की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

कलेेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि  वाले अविवादित नामांतरण ,बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों को जल्द से जल्द एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। सभी एसडीएम अपने अधीनस्थ एवं मैदानी राजस्व अमलों से समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करें। निरंतर दौरा करें और नामांतरण के पंचायत में लंबित प्रकरणों का भी समाधान करें। डॉ सिंह ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दिलाना सीधा आम जनता से जुड़ा विषय है। इस पर संवेदनशीलता से कार्य करें और हितग्राहियों को नियमानुसार जल्द मुआवजा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि पटवारियों को अपने कार्यालय में बैठने का दिन सुनिश्चित कर संबंधित पंचायत की  दीवार में लिखाये। सभी तहसीलदार राजस्व प्रकरणों का हल्कावार समीक्षा करें और यह भी ध्यान दें कि कोई भी प्रकरण अपंजीकृत ना हो। सभी राजस्व न्यायालय निश्चित समय पर नियमित रूप से लगाएं ताकि पक्षकारों को बार-बार ना आना पडे और उनके प्रकरणों में जल्द निर्णय हों। उन्होंने कहा कि सीमांकन के प्रकरण शीघ्र निराकृत करें। अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करें। सकारात्मक भाव से काम करें और अनुशासन बनाएं रखें। बी- 1 पढ़कर सुनाए तथा फौती दर्ज करने अभियान चलाएं। भाड़ा नियंत्रण के लंबित प्रकरणों को समीक्षा कर जल्द निपटारा करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    रायपुर, रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में ग्राम निसदा में महानदी किनारे संचालित सभी 7 फर्शी खदानों का ठेका जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर…

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    बिलासपुर, मुंगेली जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की नजरों में आ गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने…

    You Missed

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त,  डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के  641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु