कलेक्टर ने देशी-विदेशी मदिरा भंडागार, बॉटलिंग यूनिट का निरीक्षण किया

रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज विधानसभा निर्वाचन के परिपेक्ष्य में विभिन्न आबकारी केन्द्रों का निरीक्षण किया, जिसमें  देशी मदिरा भंडागार गुढ़ियारी तथा विदशी मदिरा गोदाम शामिल थे। कलेक्टर डॉ भुरे ने गोदाम में जाकर मदिरा के भंडारण स्थिति सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया, साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों और उनकी बैकअप क्षमता की जानकारी ली।

उन्होंने दोनो गोदाम के प्रभारियों को कहा कि पूरे निर्वाचन के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें, किसी भी प्रकार की गडबड़ी न होने पाए और रिकार्ड पंजी को हमेशा अद्यतन रखें। यह ध्यान रखें  कि राजनैतिक दलों के प्रत्याशी से जुडे़ कोई भी व्यक्ति परिसर में प्रवेश न करें न किसी प्रकार की हस्तक्षेप करें। गडबड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ भुरे ने सिलतरा स्थित सर्वेश्वरी बॉटलिंग एंड बेवरेस प्राईवेट लिमिटेड और कॉन्टीनेन्टल डिस्टिलरीज प्राईवेट लिमिटेड में बाटलिंग यूनिट, भराई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि पंजी अद्यतन संधारित करते रहें, सीसीटीव्ही कैमरें 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित हो एवं इंटरनेट व्यवस्था बने रहे और विद्युत बाधित होने की स्थिति में कैमरें चालू रखने का इंतजाम करें। साथ ही हमेशा जीपीएस युक्त वाहनों में ही आपूर्ति करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, आबकारी विभाग की उपायुक्त श्रीमती मंजूश्री कसेर, एसडीएम श्री प्रकाश टंडन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री जीपी प्रजापति सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे |

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…