कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा बोले- अंग्रेजों ने जितना षड्यंत्र नहीं किया, उससे ज्यादा भाजपा कर रही

रायपुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है। राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है और इसी कड़ी में सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस को संबोधित किया

सत्यनारायण शर्मा ने कहा- महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था और राहुल गांधी ने भी बीजेपी सरकार की नींव हिला दी है। राहुल बीजेपी नेताओं को रुलाएंगे। 4 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा के जरिए देश से नफरत मिटाने का काम राहुल गांधी कर रहे थे। राहुल मोहब्बत का पैगाम लेकर निकले थे। इसलिए बीजेपी की जड़ें हिल गयी हैं।

महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। इस देश ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया। इसी तर्ज पर आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ली। दूसरे चरण की पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। इसलिए पूरा देश और हम उन्हें राष्ट्रपुत्र के रूप में देखते हैं।

हमारी जीत होगी

शर्मा ने कहा कि देश में बड़े-बड़े आंदोलन संसद से लेकर सड़क तक हुए, जन-आंदोलन हुए और वो लोग जीते भी। अंग्रेजों के समय जो आंदोलन हुआ, उसमें जीत मिली और देश को आजादी मिली। वैसे ही हम जनता के बीच में जाएंगे और जीत हमारी होगी। अंग्रेजों ने जितना षड्यंत्र नहीं किया, उससे ज्यादा बीजेपी कर रही है और लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी। शर्मा ने कहा कि ‘वो वार पर वार किए जा रहे हैं तलवार की तरह, हम खामोश खड़े हैं गुनहगार की तरह’।

प्रदेश के सभी 33 जिलों में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के मंत्री विधायक और नेता प्रदेश के सभी 33 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल रहे हैं। 11 जिलों में 11 मंत्री, 22 जिलों में विधायक और कांग्रेस नेता प्रेसवार्ता को संबोधित किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग में, मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर और मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा में प्रेसवार्ता ली। वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा, मंत्री शिव डहरिया बलौदाबाजार और मंत्री अमरजीत भगत ने महासमुंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसके अलावा मंत्री कवासी लखमा ने गरियाबंद और सांसद दीपक बैज ने दंतेवाड़ा में प्रेस को संबोधित किया।

  • Related Posts

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल,…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई