0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना की
नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की डीन डॉ. रत्ना नशीने ने गत दिवस राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. नशीने ने महाविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की। राज्यपाल ने उन्हें NSS नेशनल अवार्ड के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके शिक्षा और सामाजिक सेवा में योगदान की सराहना की।
राज्यपाल से भेंट के दौरान शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में साझा प्रयासों और सहयोग पर भी चर्चा हुई। डॉ. नशीने ने इसे प्रेरणादायक और स्मरणीय अनुभव बताया और भविष्य में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। राज्यपाल से यह मुलाक़ात न केवल डॉ. नशीने के व्यक्तिगत सम्मान का अवसर रहा, बल्कि शिक्षा और सामाजिक विकास में नवीन विचारों और प्रेरणा का संदेश भी प्रदान किया। बता दें कुछ समय पहले नईदिल्ली में राष्ट्रपति ने डॉ. रत्ना नशीने को एनएसएस नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया था।







