CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

नईदिल्ली, चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. चार धाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो चुकी है. उत्तराखंड सरकार की तरफ से 6 मार्च शुक्रवार यानी आज सुबह 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है. हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं.

अप्रैल में खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट

उत्तराखंड सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार चारधाम के कपाट अप्रैल महीने में खुलने वाले हैं. सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं, अभी हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा नहीं की गई.

  • इस साल चार धामयात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • इसके लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर वहां मांगी गई अपनी सभी जानकारी भरनी होगी.
  • इसके अलावा भी आप गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं.
  • व्हाट्सएप से कर सकेत है पंजीकरण

इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या फिर ऐप से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहा है तो उसके लिए व्हाट्सएप की सुविधा भी दी गई है. श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

ऑफलाइन रजिस्टेशन प्रक्रिया

जिन यात्रियों को ऑफलाइन रिजस्ट्रेशन करवाना है उनके लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड और देहरादून के विकास नगर में पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे. ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी. श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए श्रद्धालु टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRIBAL DAY; भारी भीड़ एवं गगनभेदी नारों के बीच अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ

    15 सूत्रीय मांगों को लेकर उठी बुलंद आवाज कांकेर, ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल…

    80 वें स्वतंत्रता पर सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

    0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र