किसान का छलका दर्द; पांच क्विंटल प्याज बेचने पर हुआ ढाई रुपये का मुनाफा

पुणे, पीटीआई, भले ही शहर में रहने वाले लोगों को महंगे दर पर प्याज खरीदनी पड़ती हो, लेकिन किसानों को इसका सही लाभ नहीं मिल पाता है। जब यह पता चले कि पांच क्विंटल प्याज बेचने पर शुद्ध लाभ केवल ढाई रुपये हो तो हिम्मत और भी टूट जाती है। ऐसा ही मामला पुणे के सोलापुर में 63 वर्षीय किसान राजेंद्र चव्हाण के सामने आया है।

सभी खर्चों को काटने के बाद शुद्ध मुनाफा हुआ सिर्फ ढाई रुपये

बरसी तहसील में रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि उन्हें बाजार में व्यापारी की ओर से प्याज के लिए प्रति किलो एक रुपये मिले। जब सभी खर्चों को काटकर देखा तो शुद्ध मुनाफा केवल ढाई रुपये था। राजेंद्र ने बताया कि व्यापारी की ओर से प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई। उसने 512 किलो प्याज बेचा। श्रम, तौल, भाड़ा और अन्य शुल्कों के लिए 509.51 रुपये की कटौती के बाद मुझे सिर्फ 2 रुपये 49 पैसे का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

बाजार में प्याज की कीमतों में आई गिरावट

किसान नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि अभी जो प्याज बाजार में आ रहा है वह एक खरीफ उपज है। इसे लंबे समय तक संग्रहीत नहीं किया जा सकता है। इस प्याज को तुरंत बाजार में बेचने और निर्यात करने की जरूरत है। लेकिन, आवक के कारण बाजार में प्याज की कीमतें गिर गई हैं।

  • Related Posts

    FARMING; मंत्री नेताम ने कहा –किसानों की आय बढाने और खेती को लाभकारी बनाने छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि को लाभकारी बनाने और खेती को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार अनेक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। कृषक उन्नति योजना…

    PADDY; अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता,किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

    0 कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत ,इस वर्ष लगभग 27.50 लाख किसानों से प्रदेश में 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत