कुमारी सैलजा बोलीं- बीजेपी कर रही OBC राजनीति; नड्‌डा के बयान पर कहा-हमारे तीन में दो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से, भाजपा जताना क्या चाहती है

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, तीन में से हमारे दो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से हैं। आखिर बीजेपी क्या जताना चाहती है। दरअसल कुमारी सैलजा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ​के ​​​​​​उन बयानों का पलटवार करते हुए बोलीं हैं, जिनमें नड्‌डा ने कहा था कि, कांग्रेस ओबीसी के खिलाफ है।

इन दिनों बीजेपी राहुल गांधी के मोदी वाले बयान को ओबीसी का अपमान बता रही है, इस पर सैलजा ने कहा, बीजेपी OBC पॉलिटिक्स कर रही है। माफी इन लोगों को मांगना चाहिए, जो नीरव मोदी जैसे लोगों को इस कैटेगरी में डालना चाह रहे हैं। वो भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारी किसी भी जाति का नहीं होता है।

अब देशभर में OBC पॉलिटिक्स

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हुई 2 साल की सजा और फिर लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने की वजह ‘मोदी’ सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी थी। जिसके ये मामला सीधे OBC पॉलिटिक्स से जुड़ गया है। क्योंकि बीजेपी के नेता हर जगह इसे OBC वर्ग का अपमान बता रहे हैं लेकिन कांग्रेस की तरफ से भी इस मामले को लेकर तीखे बयान सामने आ रहे हैं।

राहुल गांधी सच बोले, इसलिए उन पर कार्रवाई हुई

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में कुमारी सैलजा ने कहा कि एक ऐसा मुद्दा आया है जो देश की जनता ने कहीं नहीं देखा होगा। जिस तरह राहुल गांधी के साथ हुआ। चाहे कोर्ट का घटनाक्रम हो या फिर उसके बाद की घटनाएं हो, सब कुछ सामने है। केवल कोर्ट के ही फैसले की बात नहीं है, फैसला आने के बाद जिस तत्परता से उनकी सदस्यता समाप्त की गई ये किसी चाल का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्रियों को बंगले का क्या होगा रिव्यू…

राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में ये चर्चा है कि, क्या सरकार यहां पूर्व मंत्रियों का बंगला खाली कराएगी? इसको लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि, इसका रिव्यू किया जाएगा। और हमारी सरकार इसे देखेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी, ईट का जवाब पत्थर से दिया था। हम राजनीतिक लड़ाई भी इसी तरह लड़ेंगे। कांग्रेस की पीसी में मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, प्रेमसाय सिंह टेकाम, शिव डहरिया,सत्यनारायण शर्मा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर