कोल घोटाला; IAS रानू साहू की न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ी, जमानत याचिका पर शनिवार को होगी सुनवाई

रायपुर, कोल स्कैम में ईडी की गिरफ्त में आकर जेल में बंद आइएएस रानू साहू की दस दिन की न्यायिक रिमांड शुक्रवार को खत्म हुई। इसके बाद एक बार फिर आज इस मामले में सुनवाई की गई। रानू साहू की जमानत याचिका पर शनिवार 5 अगस्त को फिर सुनवाई होगी। वहीं महिला आईएएस रानू साहू और निखिल चंद्राकर की न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

बता दें न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आईएएस रानू साहू ने आज शुक्रवार को जमानत याचिका लगाई गई थी। रानू साहू को जेल से कोर्ट नहीं लाया गया था। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से उसके वकील ने अपना पक्ष रखा। रानू की ओर से लगाई गई जमानत आवेदन पर उनके वकील की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। ईडी की ओर से अपना तर्क रखने कल शनिवार तक का समय दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने इसकी जानकारी दी है।

25 जुलाई को रिमांड खत्म होने के बाद ईडी की टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारी रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ कर चुके है। कोल के अवैध परिवहन मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…