बिजली टावर में चढ़कर बैठी युवती; फिर प्रेमी के साथ ही बतियाती रही,नीचे उतरे तो पहुंचे हवालात

बिलासपुर, पडोसी जिले मरवाही के पेंड्रा क्षेत्र के कोडगार गांव में रहने वाली युवती किसी कारण से नाराज होकर बिजली के टावर पर चढ़कर बैठ गई। इसकी जानकारी होने पर उसका प्रेमी भी पहुंच गया। उसने पहले युवती को नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद वह खुद भी टावर के ऊपर चढ़ गए। दोनों आधे घंटे तक टावर के उपर ही बैठकर बातें करते रहे। इधर नीचे खड़े लोगों की सांसे उनके उतरने तक उपर-नीचे होती रही।

आधे घंटे की बातचीत के बाद दोनों टावर से नीचे उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस दाेनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गौरेला क्षेत्र के नेवारीपारा में रहने वाली युवती दो दिन पहले कोडगार में रहने वाले शिवमंगल सिंह के घर आई थी। युवती दो दिन तक शिवमंगल के घर में ही रही। गुरुवार की दोपहर युवती का शिवमंगल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवती घर से निकलकर बिजली के टावर के पास पहुंच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह बिजली के टावर पर चढ़ गई। जब तक लोगों की नजर उस पर पड़ती युवती आधे टावर को चढ़ चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ टावर के पास पहुंच गई। इधर शिवमंगल भी वहां पहुंच गया।

उसने नीचे से ही युवती को समझाने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं होने पर युवक भी टावर पर चढ़ गया। टावर के ऊपर ही बैठकर दोनों बातें करने लगे। कुछ देर बाद दोनों थोड़ा नीचे आकर टावर के बीच में बैठ गए। वहां पर दोनों बैठकर आधे घंटे तक बातचीत करते रहे।

इधर घटना की सूचना पर पेंड्रा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। इसके बाद दोनों नीचे उतर आए। इधर पुलिस ने उनके उतरते ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम दोनों को लेकर पेंड्रा थाने पहुंची। यहां पर देर रात तक दोनों से पूछताछ चलती रही।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर