क्या राशन घोटाले के पैसे का मोबाइल था ? क्या इसकी खरीदी की अनुमति ली थी….

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बड़ा हल्ला मचा है। फ़ूड इंस्पेक्टर के पास डेढ़ लाख का मोबाइल! वह भी बांध में गिर गया। गिर  गया सो गिर गया लेकिन मोबाइल निकालने के लिए ठीक गर्मी के  मौसम में 41104  क्यूबिक मीटर पानी खाली करा देना सचमुच डेयर डेविल काम है।

जानकारोंंका कहना है कि पानी निकालने से बड़ी बात डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल का होना है। कांकेर की कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के पास भी इतना महंगा मोबाइल नही होगा। प्रश्न ये भी उठ रहा है कि क्या प्रदेश में हुए 254 करोड़ रुपये के चाँवल बचत घोटाले से इस घटना का कोई लेना देना है?

 छत्तीसगढ़ विधानसभा से लेकर  केंद्रीय खाद्य  मंत्रालय तक राशनदुकानों से बचत चाँवल के बावजूद पांच पांच महीने का कोटा देने की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली से दो दफा जांच दल रायपुर उतर चुका है। घोटाले पर पर्दा डालने के लिए कागजी कार्यवाही भी चल रही है।  हाल ही  में फ़ूड आफिस के डायरेक्टर ने फरमान निकाला। अपने  मातहतों को लगा दिया जांच करने के लिए।  कांकेर में जांच के लिए एडिशनल डायरेक्टर को जिम्मेदारी  सौंपी गई है। 

डेढ़ लाख के मोबाइल से साफ है कि फूड इंस्पेक्टर दुकानदारों से मिलकर बड़े अधिकारियों के लिए व्यवस्था कर रहे है। ये भी जांच का विषय होना चाहिए कि कांकेर के फूड इंस्पेक्टर ने डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल खुद के लिए खरीदा था या किसी औऱ के लिए। क्या उसने मोबाइल खरीदी की अनुमति ली थी? ये भी जांच का विषय है कि कांकेर जिले के कितने राशनदुकानों से कितना चाँवल गायब है ? और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

मोबाइल के लिए जलाशय खाली कराने के पीछे खाद्य घोटाला- चंदेल
खाद्य निरीक्षक को गिरफ्तार कर बर्खास्त करे सरकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बस्तर के पखांजूर इलाके में मोबाइल फोन खोजने के लिए 21 लाख लीटर पानी बहाकर जलाशय खाली करने वाले खाद्य निरीक्षक को निलंबित किये जाने  को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि उसे बर्खास्त करना चाहिए।  साथ ही उस खाद्य निरीक्षक के उस तथाकथित महत्वपूर्ण मोबाइल की गंभीरता से जांच करनी चाहिए कि उसमें ऐसा क्या था, जिसके लिए उसने बिना भय के  इतना पानी बहा दिया, जिससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी और इस भीषण गर्मी के समय निस्तारी पानी उपलब्ध कराया जा सकता था।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो छत्तीसगढ़ की यह एक  बानगी है। भूपेश बघेल ने ऐसा नवा छत्तीसगढ़  गढ़ दिया है, जिसमें भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है और भ्रष्टाचारी अपना करामाती मोबाइल खोजने के लिए बांध खाली कर रहे हैं।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर